झारखंड की इस सीट पर टिकी लोगों की निगाहें, त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना; इन उम्मीदवारों के बीच होगी कड़ी टक्कर

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, सिमडेगा। झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। आगामी 13 मई को यहां मतदान होना है।

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, सिमडेगा। झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। आगामी 13 मई को यहां मतदान होना है।

loksabha election banner

चुनावी समर में जहां एक ओर भाजपा के कद्दावर नेता व खूंटी के सीटिंग सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से कालीचरण मुंडा लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

2014 में एनोस एक्का थे चुनाव मैदान में

इस बीच झारखंड पार्टी ने अर्पणा हंस को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। माना जा रहा इस लोकसभा का चुनाव भी रोचक होगा।

विदित हो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी से उम्मीदवार के रूप में एनोस एक्का खुद मैदान में थे। वे 176937 वोट लाकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। उस वक्त भाजपा उम्मीदवार कड़िया मुंडा ने 36.49 प्रतिशत वोट लाकर आठवीं व अंतिम बार संसद पहुंचे।

2014 के लोकसभा चुनाव का बदल गया था दृश्य

2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी को करीब 24 प्रतिशत तो कांग्रेस को 19.93 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में दृश्य में एकदम बदल गया। भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।

भाजपा को इस चुनाव में 45.97 प्रतिशत तो कांग्रेस को 45.80 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार सह पूर्वमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1445 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

इस चुनाव में भाजपा सिमडेगा, कोलेबिरा, तोरपा के साथ उस खूंटी विधानसभा में भी पिछड़ गई थी। जहां से नीलकंठ सिंह मुंडा विधायक एवं मंत्री भी थे।

यहां बची थी भाजपा की लाज

तबतमाड़ एवं खरसांवा में मिली अच्छी लीड ने भाजपा की लाज बचाई थी। अब एकबार फिर से खूंटी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व कांग्रेस प्रत्याशीकालीचरण मुंडा आमने-सामने हैं।

झारखंड पार्टी से अपर्णा हंस ने भी मुकाबले कोत्रिकोणीय बना दिया है। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का भी पूरे दमखम के साथ चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

किस उम्मीदवार को आर्शीवाद देगी जनता?

अब देखना होगा कि जनता किस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देती हैं। चूंकि सिमडेगा,खूंटी में मुद्दे तो कई हैं।जंगलएवं पहाड़ से घिरे क्षेत्र में गरीबी,पलायन,मानव तस्करी आदि समस्याएं विद्यमान हैं, लेकिन चुनाव में इसकी चर्चा कम ही हो रही है। इन समस्याओं पर धुर्वीकरणका प्रभाव हावी है। भाजपा को जहां हिंदू-वोटरों व मोदी के काम पर भरोसा है।

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर हमलावार

वहीं कांग्रेस संविधान, ईडी की जांच-कार्रवाई, रोजगार आदि के मुद्दे को लेकर हमलावर है। हालांकि वह अपने पारंपरिक वोटरों को गोलबंद करने में जुटी है। इसके साथ ही सभी का ध्यान ओबीसी वोटरों पर भी ध्यान हैं।

चूंकि आरक्षण के मुद्दे को लेकर भीओबीसी समाज का आक्रोश हाल के दिनों में देखने को मिला हैं। पार्टियां उनके इस आक्रोश को मतों में बदलने की कवायद का प्रयास कर रही है।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Politics: 'झूठ बोलकर सत्ता में रहें हैं मोदी...', CM चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Jharkhand Politics: BJP में शामिल हुए Congress के ये कद्दावर नेता, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; सियासी हलचल तेज

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: शिबू सोरेन को क्यों कहा जाता करिश्माई नेता? दिशोम गुरु की मिली उपाधि; संघर्ष से सियासत तक पहुंचे

प्रायः ऐसा कम ही होता है कि आम लोग अपने प्रतिनिधि में ईश्वर की छवि देखते हों। जीते जी किंवदंती बन चुके झारखंड के सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन की लोकप्रियता कुछ ऐसी ही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now